नई दिल्ली/गाजियाबाद (ईशान संवाद)। भूमिहार ब्राह्मण परिवार ट्रस्ट एनसीआर गाजियाबाद द्वारा 18 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन आईटीएस कॉलेज, मोहन नगर, गाजियाबाद में किया जाएगा।
कार्यक्रम में सांसद उज्जवल रमण सिंह मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कई पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षाविद विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
ट्रस्ट के ट्रस्टी एच.एन. राय और एनसीआर अध्यक्ष राम राय ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों से इस आयोजन में भाग लेकर आपसी एकता और सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करने की अपील की है।


