Thursday, 5 November 2026

Just in राम मंदिर में चढ़ाई 200 किलो चांदी का क्या हुआ? सिंधी समाज का बड़ा सवाल: ‘हमारी ईंटें कहाँ हैं!

Uttarakhand Quan Ki Do Association Formed in Dehradun

Politics

आप नेता द्वारा गुरु साहिब के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा

By

1 min read

लखनऊ(ईशान संवाद)। नेशनल लेबर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज राय आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी द्वारा गुरु साहिब के संबंध में की गई गलत और आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की असंवेदनशील और अपमानजनक भाषा न केवल सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करती है बल्कि देश की धार्मिक एकता को भी ठेस पहुँचाती है।
गुरु साहिब हमारे लिए केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानवता, समानता और भाईचारे के प्रतीक हैं। उनके बारे में किसी भी प्रकार की गलत शब्दावली या टिप्पणी को नेशनल लेबर पार्टी कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी।


हम शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) से यह पुरज़ोर मांग करते हैं कि वे इस गंभीर मामले का संज्ञान लें और संबंधित नेता के खिलाफ तत्काल कानूनी नोटिस जारी करें, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति संसद जैसे पवित्र मंच से धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का साहस न कर सके।
नेशनल लेबर पार्टी स्पष्ट करती है कि वह गुरु साहिब के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी और सिख समुदाय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Keep reading

Browse a section

Reading settings

Text size

Changes the size of story text on every page.

Appearance

Saved stories

    Nothing saved yet. Tap Save on any story to keep it here.